तिजोरी से जुड़े इन उपायों में से किसी एक को करने से नहीं होगी धन दौलत की कमी


                                                            फोटो- देवी लक्ष्मी
 
हर कोई चाहता है कि वह धन-धान्य से परिपूर्ण रहे, उस पर मां लक्ष्मी मेहरबान हो जाएं और उनकी तिजोरी कभी खाली न हो। इसके लिए लोग कई जतन भी करते हैं। हर घर में एक ऐसा स्थान होता है जहां पर धन रखा जाता है। धन रखने के स्थान के कभी भी पूरी तरह से खाली नहीं रखना चाहिए। इससे धन की आवक बनी रहती है कुछ उपाय करने से तिजोरी या पैसे रखने के स्थान पर कभी भी धन कम नहीं होता है। आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं जिनमें से किसी एक उपाय को करने से आप भी मां लक्ष्मी की कृपा पा सकते हैं। 

                         सुपारी का उपाय(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
पूजा  में उपयोग की जाने वाली सुपारी के बारे में तो हर कोई जानता हैं यह पूर्ण एवं अखंडित होती है। इसी कारण पूजा के समय सुपारी को गौरी-गणेश का रूप मानकर उस पर जनेऊ चढ़ाया जाता है। इस तरह से पूजी गई सुपारी को तिजोरी में रख देना चाहिए। जिससे लक्ष्मी और गणेश दोनों का आशीर्वाद रहता है। क्योंकि कहा जाता है कि लक्ष्मी भी वहीं निवास करती है जहां पर बुद्धि होती है। अर्थात् जहां गणेशजी यानी बुद्धि के स्वामी का निवास होता है, वहां पर लक्ष्मी भी निवास करती हैं।

शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी का दिन माना गया हैं इस दिन एक पीले कपड़े में 5 कौड़ी और थोड़ा सा केसर, चांदी के सिक्के के साथ बांध दें इसे आप तिजोरी या जहां पर आप पैसे,आभूषण आदि रखते हो। उस स्थान पर रख दें। कुछ हल्दी की गांठें भी साथ में  रख दें। कुछ दिनों में इसका शुभ फल मिलने लगेगा। 
                                                                         पीपल के पत्ते का उपाय 
अगर आपको धन की तंगी है तो इस उपाय को कम से कम पांच शनिवार तक करें। एक पीपल का पत्ता लें और उसे स्वच्छ कर लें देशी घी में लाल सिंदूर मिलाकर पत्ते पर उस सिंदूर से ॐ लिख कर इसे तिजोरी या धन रखने वाले स्थान पर रख दें। हर शनिवार के दिन एक पत्ता रखें इस तरह से पांच पत्ते हो जाएंगे। इस उपाय को करने से धन की तंगी खत्म होती है। 
             दक्षिणावर्ती शंख का उपाय(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : social media
दक्षिणावर्ती शंख का विशेष महत्व माना गया है। मान्यता है कि इसे घर के पूजा स्थान या तिजोरी में रखने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और स्वयं ही इसकी ओर आकर्षित होती है, यह बहुत ही प्रभाव शाली उपाय माना गया है। कहा जाता है कि इससे मां लक्ष्मी रंक को भी राजा बना देती है। दक्षिणावर्ती शंख को सोम-पुष्य योग में घर में रखना बहुत शुभ होता है। इससे घर में रखने से सुख-समृद्धि बनी रहती है। 

Comments

Popular posts from this blog

अलवर का इतिहास और 10 प्रमुख पर्यटन स्थल – Alwar Ka Itihas Aur 10 Pramukh Paryatan Sthal In Hindi

अलवर के पर्यटन स्थल सरिस्का वन्यजीव अभयारण्य – Alwar Ke Paryatan Sthal Sariska Wildlife Sanctuary In Hindi

* पिता नहीं है तो क्या हुआ, चाचा ताऊ तो जिंदा हैं *