अलवर के पर्यटन स्थल सरिस्का वन्यजीव अभयारण्य – Alwar Ke Paryatan Sthal Sariska Wildlife Sanctuary In Hindi

 

अलवर के पर्यटन स्थल सरिस्का वन्यजीव अभयारण्य – Alwar Ke Paryatan Sthal Sariska Wildlife Sanctuary In Hindi:-

सरिस्का वन्यजीव अभयारण्य अलवर शहर का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है जो लगभग 800 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है। यह अभयारण्य घास के मैदान, शुष्क पर्णपाती वन, चट्टानों को कवर करता है जिसको अब सरिस्का टाइगर रिजर्व के रूप में जाना जाता है। यह बाघों (रणथंभौर से) को सफलतापूर्वक स्थानांतरित करने वाला पहला बाघ अभयारण्य है और यहां तांबे जैसे खनिज संसाधनों की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। सरिस्का इतिहास प्रेमियों के साथ-साथ प्रकृति प्रेमियों, वन्यजीव उत्साही लोगों के लिए अलवर शहर में घूमने की सबसे अच्छी जगहों में से एक है।

अरावली पहाड़ियों में बसा सरिस्का नेशनल पार्क लगभग 800 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फेला हुआ है जिसे 1982 में एक राष्ट्रीय उद्यान के रूप में घोषित किया गया था।  घास के मैदान, शुष्क पर्णपाती वन और चट्टानी परिदृश्य को कवर करता हुआ सरिस्का वन्यजीव अभयारण्य अब एक सरिस्का रिजर्व टाइगर के रूप में जाना जाता है। रिजर्व अपने राजसी रॉयल बंगाल टाइगर्स के लिए प्रसिद्ध है जो बाघों (रणथंभौर से) को सफलतापूर्वक स्थानांतरित करने वाला पहला बाघ अभयारण्य है। जो इसे एक महान पर्यटक आकर्षण बनाता हैं।Mobile Phone rakhane ke k



अलवर में देखने के लिए शीर्ष स्थानों में से एक सरिस्का नेशनल पार्क  प्रकृति प्रेमियों और  वन्यजीव उत्साही लोगों के लिए लोकप्रिय बना हुआ है जो हर साल कई हजारों पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। यदि आप सरिस्का नेशनल पार्क घूमने जाने का प्लान बना रहे है तो हमारे इस लेख को पूरा जरूर पढ़े जिसमे हम आपको सरिस्का नेशनल पार्क की यात्रा के बारे में अवगत कराने वाले है :–

1. सरिस्का अभ्यारण की वनस्पतियां – Sariska Abhyaran Vegetation In Hindi

सरिस्का अभ्यारण का लगभग  90% हिस्सा पेड़ों से ढका हुआ है। जिसमे शुष्क पर्णपाती प्रकार की वनस्पति में खैर, बेर, तेंदू, सूरवाल और गोरिया शामिल हैं, जो गर्मियों के दौरान बहुत शुष्क हो जाता है और मानसून के दौरान और फिर से हरे भरे हो जाते है।

2. सरिस्का राष्ट्रीय उद्यान में जीवो की प्रजातियाँ – Sariska National Park Species Of Fauna In Hindi:-

सरिस्का राष्ट्रीय उद्यान में वन्यजीव प्रजातियों की विस्तृत विविधता में सांभर, चीतल, चौसिंगा, नीलगाय, जंगली सूअर, रीसस मकाक(लंगूर), सिंगा हिरन और लैंगर्स शामिल हैं। और यहाँ जंगली कुत्ते, तेंदुए, जंगल बिल्ली, सियार, हाइना और बाघ आदि मांसाहारी जानवर भी शामिल है।

3. अलवर सरिस्का अभयारण्य खुलने और बंद होने का समय – Sariska National Park Timing In Hindi:-

अलवर सरिस्का अभयारण्य गर्मी के मौसम में सुबह 6.00 बजे से 10.00 बजे तक और दोपहर में 02.30 से 6.30 तक खुला रहता है और ठंडी के मौसम में सुबह 6.30 से 10.30 और दोपहर में 02.30 से 05.30 तक पर्यटकों के घूमने के लिए खुला रहता है।

4. सरिस्का नेशनल पार्क में आप क्या कर सकते हैं – Things To Do Sariska National Park In Hindi:-

  • सरिस्का नेशनल पार्क में आप हिलटॉप पर महल से उड़ते हुए गिद्धों और चील के दृश्यों का आनंद लें सकते हैं।
  • जंगल सफारी का लुफ्त उठा सकते हैं।
  • यहाँ आप जीवो की बिभिन्न प्रजतियां देख सकते हैं।

5. सरिस्का नेशनल पार्क में घूमने का प्रवेश शुल्क – Sariska Rashtriya Udyan Entry Fees In Hindi

  • सरिस्का नेशनल पार्क में भारतियों के घूमने के लिए – 80 रुपये प्रति व्यक्ति
  • सरिस्का नेशनल पार्क में विदेशी पर्यटकों के लिए – 470 रूपये प्रति व्यक्ति एंट्री फीस है।
  • यहाँ अगर आप वीडियो केमरा ले जाना चाहते है तो उसके लिए आपको 400 रुपये की टिकट और लेना होगा।
  • सरिस्का नेशनल पार्क जीप सफारी के लिए आपको  2650 रुपए देने होगे जिसमे एक जीप में अधिकतम 6 व्यक्ति सफारी का लुफ्त उठा सकते है।

6. सरिस्का राष्ट्रीय उद्यान घूमने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Sariska National Park In Hindi:-

अगर आप सरिस्का राष्ट्रीय उद्यान जाने का प्लान बना रहे है और यहाँ घूमने के लिए सबसे अच्छे समय के बारे में जानना चाहते है तो हम आपकी जानकारी के लिए बता दे सरिस्का राष्ट्रीय उद्यान घूमने जाने के लिए अक्टूबर से मार्च का समय सबसे बेहतर समय माना जाता है। सरिस्का नेशनल पार्क जाने के लिए सर्दियाँ का समय आदर्श समय है क्योंकि इस दौरान मौसम बहुत सुहावना होता है और इस मोसम में वन्य जीव आपको धूप सेकते हुए नजर आ सकते हैं।

<iframe style="width:120px;height:240px;" marginwidth="0" marginheight="0" scrolling="no" frameborder="0" src="//ws-in.amazon-adsystem.com/widgets/q?ServiceVersion=20070822&OneJS=1&Operation=GetAdHtml&MarketPlace=IN&source=ac&ref=tf_til&ad_type=product_link&tracking_id=mukesh021a-21&marketplace=amazon&amp;region=IN&placement=B0746JGVDS&asins=B0746JGVDS&linkId=19d75a551aa85d44e59b85858f1c4152&show_border=false&link_opens_in_new_window=false&price_color=333333&title_color=0066C0&bg_color=FFFFFF">
    </iframe>

Comments

Popular posts from this blog

* पिता नहीं है तो क्या हुआ, चाचा ताऊ तो जिंदा हैं *