प्यार का नशा

 प्यार का नशा समझो छाने लगा है ।

तभी तो भंवरा गुनगुनाने लगा है

प्यार का तराना सुनाने लगा है

आ गया होगा समझ में मेरी जाने जां

इश्क़ अपना रंग जमाने लगा है ।

बात करने में मजा आने लगा है

प्यार का नशा समझो छाने लगा है ।



चांदनी रात देखो अपने सवाब पर है,

तारों की नज़र भी तेरे नकाब पर है,

हवा तेरे जुल्फ़ों को सहलाने लगा है ।

बात करने में मजा आने लगा है

प्यार का नशा समझो छाने लगा है ।


गुफ़्तगू को देख सारा आलम ख़ामोश है,

हम भी मदहोश हैं तू भी मदहोश है,

ये फिजाएं अब तो मन बहकाने लगा है।

बात करने में मजा आने लगा है,

प्यार का नशा समझो छाने लगा है ।

बात करने में मजा आने लगा है ।

Comments

Popular posts from this blog

अलवर का इतिहास और 10 प्रमुख पर्यटन स्थल – Alwar Ka Itihas Aur 10 Pramukh Paryatan Sthal In Hindi

अलवर के दर्शनीय स्थल बाला किला – Alawar Ke Darshiya Sthal Alwar Fort In Hindi

ये आसान Business, रोज होगी 4,000 रु की इनकम