अलवर के पर्यटन स्थल सरिस्का वन्यजीव अभयारण्य – Alwar Ke Paryatan Sthal Sariska Wildlife Sanctuary In Hindi
अलवर के पर्यटन स्थल सरिस्का वन्यजीव अभयारण्य – Alwar Ke Paryatan Sthal Sariska Wildlife Sanctuary In Hindi:- सरिस्का वन्यजीव अभयारण्य अलवर शहर का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है जो लगभग 800 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है। यह अभयारण्य घास के मैदान, शुष्क पर्णपाती वन, चट्टानों को कवर करता है जिसको अब सरिस्का टाइगर रिजर्व के रूप में जाना जाता है। यह बाघों (रणथंभौर से) को सफलतापूर्वक स्थानांतरित करने वाला पहला बाघ अभयारण्य है और यहां तांबे जैसे खनिज संसाधनों की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। सरिस्का इतिहास प्रेमियों के साथ-साथ प्रकृति प्रेमियों, वन्यजीव उत्साही लोगों के लिए अलवर शहर में घूमने की सबसे अच्छी जगहों में से एक है। अरावली पहाड़ियों में बसा सरिस्का नेशनल पार्क लगभग 800 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फेला हुआ है जिसे 1982 में एक राष्ट्रीय उद्यान के रूप में घोषित किया गया था। घास के मैदान, शुष्क पर्णपाती वन और चट्टानी परिदृश्य को कवर करता हुआ सरिस्का वन्यजीव अभयारण्य अब एक सरिस्का रिजर्व टाइगर के रूप में जाना जाता है। रिजर्व अपने राजसी रॉयल बंगाल टाइगर्स के लिए प्रसिद्ध है जो बाघो